नगर निकाय चुनाव

जनप्रिय व्यवसायी भाजपा नेता नपाध्यक्ष के लिए आज करेगे नामांकन 

0 छात्र राजनीति से लेकर युवा मोर्चा और भाजपा नेता के रूप मे रहे समर्पित 
0 मंदिर आन्दोलन के दौरान 28 दिन जेल भी रहे
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर। 
             
नगर के जनप्रिय व्यवसायी भाजपा नेता मनोज जायसवाल गुरूवार को नगरपालिका अध्यक्ष पद  के लिए   नामांकन करेंगे। उनका नामांकन जुलूस गणेशगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा से सुबह लगभग दस बजे निकलकर नगर के विभिन्न मुहल्लो से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेगा, जहा वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। छात्र राजनीति से लेकर युवा मोर्चा और भाजपा नेता के रूप मे समर्पित रहने वाले भाजपा उम्मीदवार श्री जायसवाल मंदिर आन्दोलन के दौरान 28 दिन जेल मे भी रह चुके है। 
         
कामर्स विषय मे परास्नातक डिग्री हासिल नगर के गणेशगंज निवासी मनोज जायसवाल ने आरएसएस के मुख्य शिक्षक दायित्व से 1982 मे अपने राजनीतिक कैरियर का शुरूआत किया।  1988 मे बजरंग दल के संयोजक बनाए गए। 1990 मे बिनानी कालेज से छात्रसंघ महामंत्री रहे। 1990 मे राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवक के रूप मे 28 दिन तक जेल मे भी रहे। 1992 मे भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के बाद, 93 मे भाजयुमो जिला महामंत्री, 95 मे भाजयुमो उपाध्यक्ष और 98 मे भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 2000 मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष और 2004 मे भाजयुमो विभाग संयोजक बनाये गये। युवा मोर्चा को संबल प्रदान करने के कारण इन्हे वर्ष 2007 से 10 तक भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। 2012  मे 396 नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे, 13 काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री और 2014 के लोकसभा चुनाव मे लोकसभा 79 चुनाव के प्रदेश भाजपा संयोजक रहे।

मृदुभाषी, सरल और संगठनात्मक कार्यो और दायित्वो को ही दृष्टिगत रखते हुए भाजपा हाईकमान ने मनोज जायसवाल को नगरपालिका परिषद मिर्जापुर से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया। पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार को जैसे ही टिकट की घोषणा हुई नगर भाजपा कार्यकर्ता समेत जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओ मे खुशी छात्र गई। श्री जायसवाल ने संकटमोचन हनुमान जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया जहा कार्यकर्ताओ ने जमकर खुशी का इजहार किया। नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के सभी वार्डो के पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओ और आम जन से नामांकन जुलूस मे शामिल होने की अपील की है। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!