नगर निकाय चुनाव

मिर्जापुर मे मनोज ने खिलाया कमल, अहरौरा मे गुलाब ने हाथी को किया सबल

0 कछवा मन निर्दल तो चुनार मे फिर कांग्रेस आई
भास्कर ब्यूरो, मिर्जापुर।

नगर निकाय चुनाव की मतगणना परिणाम ने सबको चकाचौंध कर दिया है। जिले के चार नगर निकाय मे किसी एक की नही चली सकी। मिर्जापुर नगरपालिका मे भाजपा के मनोज जायसवाल ने कमल खिलाया तो वही अहरौरा मे बसपा के गुलाब चंद मौर्य ने हाथी को सबल बनाया है। चुनार मे काग्रेस के मंसूर अहमद तो कछवा नगर पंचायत मे निर्दलीय पी के यादव पधारी ने चेयरमैन पद पर जीत  हासिल किया है। नगरपालिका मिर्जापुर से भाजपा के मनोज जायसवाल ने 42376 मत पाकर 24276 मत पाने वाले स्पा के अशोक कुमार केशरवानी को कडी शिकस्त दी।

तीसरे स्थान पर कांग्रेस के माता प्रसाद दूबे को 11522 मत और चौथे स्थान पर बसपा के शैलेंद्र सिंह डब्बू को 9118 मत पाकर संतोष करना पडा। कछवा के पीके यादव पंधारी ने 2973 मत पाकर भाजपा के 1747 मत पाये राजेश जायसवाल को पराजित किया। चुनार मे कांग्रेस के मंसूर अहमद ने 6535 मत पाकर 5966 मत पाये सपा के अशोक यादव को पराजित किया। अहरौरा नगरपालिका से बसपा के गुलाब चंद मौर्य 1397 मतो से विजयी घोषित किये गये। चेयरमैन पद पर निर्वाचित प्रतयाशियो का उनके कार्यकर्ता और समर्थको ने जमकर खैरमकदम  और इस्तकबाल भी किया। नारेबाजी हुई और खुशी मे बाजे गाजे बजने के साथ ही पटाखे भी जमीर छूटे।  जिले मे संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना कार्य जीआईसी मिर्जापुर और जीआईसी चुनार मे शुरू हो गयी है। जीआईसी मिर्जापुर मे नगरपालिका मिर्जापुर और नगर पंचायत कछवा तथा चुनार मे चुनार और अहरौरा नगरपालिका की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मिर्जापुर नगरपालिका के मतपत्रो की छटनी के साथ ही कहा कई वार्डो के बूथ के परिणाम निकलने लगे। सुबह साढे दस बजे तक हुए मतगणना पर गौर करे तो जिन वार्डो के परिणाम सामने आये है उनमे से अधिकांशतः मिर्जापुर मे भाजपा के मनोज जायसवाल पहले नंबर पर है और स्पा उम्मीदवार अशोक केसरवानी को कडी टक्कर दे रहे थे। जबकि कही बसपा के शैलेन्द्र सिंह डब्बू और कही कांग्रेस के माता प्रसाद दूबे तीसरे नंबर पर दिखाई पड़ता रहे थि। मिर्ज़ापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के मनोज जायसवाल को 6640, सपा के अशोक केशरवानी  4752, बीएसपी के शैलेन्द्र सिंह 2049 और कांग्रेस- माता प्रसाद दूबे को- 2008 मत प्राप्त हुए। अगले चक्र मे पुनः बीजेपी के मनोज जायसवाल 10743, सपा के अशोक केशरवानी 7252, बीएसपी के शैलेन्द्र सिंह 3289 और कांग्रेस के माता प्रसाद 3496 मत मिले थे। मिर्ज़ापुर नगर पालिका छठवें चक्र में भी बढत बनाय बीजेपी के मनोज जायसवाल 34890, स्पा के अशोक केशरवानी – 19858 पाये। ऐसे मे 15032 मत से भाजपा आगे चलती रही। अंततोगत्वा मिर्जापुर पालिका के आवेदन और अंतिम चक्र मे भाजपा के मनोज जायसवाल ने 42376 मत पाकर 24276 मत पाने वाले स्पा के अशोक कुमार केशरवानी को कडी शिकस्त दे ही दी।

15  मिनट तक घनघनाता रहा संकटमोचन का घंटा
भास्कर ब्यूरो, मिर्जापुर।

भाजपा से निर्वाचित चेयरमैन मनोज जायसवाल ने सायं काल अपने सैकड़ो सबको के साथ संकटमोचन मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। उन्हे संकटमोचन मंदिर के पुजारी सुरेश चंद त्रिपाठी दर्शन पूजन कराया। इस दौरान संकटमोचन चौराहे पर जमकर जय श्री राम, वंदे मातरम, के नारे लगे। अबीर गुलाल उडे और पटाखे छुडाए गये। इस अवसर पर उनके साथ नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, बृजभूषण सिंह,  कृष्ण कुमार अग्रहरि, आदि रहे।  

कार्यकर्ताओ की हुई है जीत, उनके आन बान शान के लिए संघर्ष करेगे: मनोज जायसवाल

भाजपा के मिर्जापुर के नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अपने आवास पर बधाई देने के लिए जुटे हजारो समर्थको  को संबोधित करते हुए कहा कि मैने पचीस दिन पहले ही कहा था कि जीत होगी तो कार्यकर्ताओ की और हार होगी तो कार्यकर्ताओ की और कार्यकर्ताओ ने तन मन धन से सहयोग समर्थन करके जीत हासिल की है। यह जीत कार्यकर्ताओ की है। उन्होने कहाकि आप सबके आने बान शान के लिए सदैव संघर्ष कर्ता रहूंगा। विश्वास दिलाया कि नगरपालिका के हर वार्ड मे विकास की किरण पहुंचेगी। कहाकि नगरपालिका क्षेत्र के विकास मे कोई कोर्स कसर नही छोडूगा। आवास पर पहुचे कार्यकर्ताओ ने जमकर नाचा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उनको बधाई देने वालो मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा लालबहादुर सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्रा, विधायक रमाशंकर पटेल, जगदीश सिंह पटेल, मनोज श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, बृजभूषण सिंह, चंद्रान्शु गोयल, कृष्ण कुमार अग्रहरि आदि रहे। 

अहरौरा नगर पालिका का अध्यक्ष पद बसपा की झोली में
भाष्कर ब्यूरो, अहरौरा(मिर्जापुर)।

अहरौरा नगर पालिका का चुनाव अन्तोगत्वा प्रशासनिक अधिकारीयों की सूझबूझ में सकुशल सम्पन्न हो गया। अहरौरा चुनाव में कुछ 14263 मत पड़े थे। जिसमें बसपा प्रत्याशी गुलाब मौर्या ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जयकिशन जायसवाल को 1397 से पछाड़कर विजयी घोषित किये गये हैं। अहरौरा नगर पालिका में पच्चीस वार्ड थे जिसमें पट्टी कला – 1में 477, पट्टी कला – 2में 550, गोला सहुवाईन में 520, कजाकपुर में 583, मिश्र पोखरा में 642, नई बाजार में 572, बूढ़ादेई में 575, घमहापुर में 570, पट्टी कला – 3 में 547, गोला पाण्डेय जी में 541,बूढ़ादेई पूर्वी में 642, कटरा में 670,पट्टीखुर्द में 580, सहुवाईन का पोखरा में 589, गोला कन्हैया लाल में 515, चौक बाजार दक्षिणी में 541, सत्यानगंज में 632, गोला लाला में 517, टिकरा खरंजा में 486, कोईरान बाजार में 605, मेंहदीपुर में 611, पटवा टोला में 538, अहरौरा डीह में 564, चौक बाजार में 608 और मल्लाही टोला में 589 मत पड़े थे। इस पूरे चुनाव में बहुजन पार्टी का बोलबाला रहा। इस चुनाव में 11 बसपा के सदस्य, भाजपा के 5, सपा के 2, कांग्रेस के 1 और 6 निर्दल सदस्यों ने जीत दर्ज की है। चेयरमैन पद के बसपा प्रत्याशी गुलाब मौर्या को 4810 मत, भाजपा के जयकिशन को 3413, कांग्रेस के कंदर्प आनंद को 2288, निर्दल प्रत्याशी उमाशंकर को 1728, सपा के सदानंद यादव को 1284, आप पार्टी की सुशीला मौर्या को 274, निर्दल बेबी विश्वकर्मा को 17 और निर्दल शकील अहमद को 29 मत मिले थे। 392 मत अवैध घोषित किये गये थे।
इस जीत से उत्साहित बसपा के संगठन में और चेयरमैन गुलाब मौर्या के करीबियों में हर्ष का माहौल है। भाजपा, सपा, कांग्रेस के नगरी संगठनों में अपनी अदूरदर्शिता पूर्ण निर्णय के लिए मातम छाया हुआ है। इधर अहरौरा की जनता अपने चेयरमैन से नगर के विकास की अपेक्षाएं सजोये रखी हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!