क्राइम कोना

सोनभद्र के घोरावल निवासी रिस्तेदार को तमंचे से मारी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर(मडिहान)। 
 
          
               लालगंज थाना क्षेत्र के नेवढिया नहर के पास एक युवक को उसके ही रिश्तेदार ने गोली मार दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पडा और तडफडाने लगा। उसे तत्काल पीएचसी पटेहरा ले जाया गया, लेकिन वहा चिकित्सक ने होने के कारण उसे मंडली अस्पताल मे दाखिल कराया गया। जानकारी होने पर पटेहरा पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर छानबीन में जुट गयी है।
    
               जानकारी के अनुसार सोनभद्र जिले के घोरावल निवासी अनिल प्रजापति अपने बूआ के घर पटेहरा आया हुआ था। बताते है कि सोमवार को रात मे अनिल व विनोद प्रजापति पुत्र तिलकधारी 25 वर्ष दोनों एक साथ नेवढ़ियां नहर की तरफ गये थे। किसी बात को लेकर दोनों में कुछ बिबाद हुआ कि एक दूसरे की जान लेने पर दोनो उतारू हो गये। आव न ताव देखा अनिल ने तमंचे से विनोद पर दो फायर कर दिया। गोली लगते ही विनोद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़फड़ाने लगा। गोली की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो आरोपी भाग निकला। उधर घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगो ने पुलिस को इत्तला करते हुए एम्बुलेंस बुलाकर पीएचसी पटेहरा ले गये। लेकिन वहा उपचार के लिए कोई चिकित्सक नही उपलब्ध मिला।ऐसे मे परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल मे दाखिल कराये। मौके पर पहुचे पटेहरा चौकी प्रभारी दीपक कुमार घटना स्थल पर पहुँचकर लोगो से पूछताछ करने मे जुट गये।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!