एजुकेशन

नारियों का सम्मान ही पुरुषो का श्रेष्ठधर्मः प्रकाश स्वरूप पाण्डेय 

0 वनस्थली अहरौरा और आरआर पब्लिक स्कूल पुतरिहा मे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
0 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सप्ताह पखवारा
0 महिलाओ को अकस्मात सुरक्षा के लिए यु पी 1090 की ब्यवस्था

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर (पडरी)।

महिला शशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पाण्डेय ने सर्वप्रथम मा सरस्वती के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन व माला पहनाकर किये उसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते  हुये उन्होंने कहा कि अपने देश मे महिलाओ को सदैव ऊँचा दर्जा व पूज्यनीय माना गया है एवं महिलाये अगर पढ़ी लिखी है तो वो दो कुल व आने वाली पीढ़ी भी समाज के लिए शिक्षित व संस्कारित पूर्ण होंगे हम लोगो को उनके साथ ऐसा ब्यवहार करना चाहिए कि माताएं बहने बच्चिया अपने आप को सुरक्षित महसूस करे एवं बिना किसी शस्त्र के रक्षा करने के संदर्भ में  भी बताया जिससे की आत्मविश्वाश में वृद्धि हो और महिलाये समाज मे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले  जिससे कोई भी घटना घटित न हो।

 क्षेत्र में  महिलाओ के  सम्मान पर किसी भी प्रकार की कोई घटना घटने पर महिलाये 1090 का सहयोग ले कर अपने आप को सुरक्षित रख सकती है जिसको 1090 द्वारा किये गए सहयोग को पूर्ण रूप से गुप्त रख कर उसमें प्रशासनिक उचित कार्यवाही की जाती है महिलाओ के सम्मान में। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष पडरी विश्वज्योति राय ने संबोधन के दौरान कहाकि महिलाये  हमेशा से ही आगे रही है। ऐसे मे बेटियों को अच्छी शिक्षा दीक्षा देनी चाहिए जिससे वो आगे चलकर परिवार समाज और देश मे अपना नाम रोशन कर सके। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक राजेश सिंह पटेल ने कार्यक्रम को दिशा देते हुये बताये की महिलाओं को सदैव अच्छे विचारों व भावनाओ से देखा जाए इसके बाद उन्होंने योग व ब्यायाम से जुड़े बिन्दुओ पर बच्चो को जानकारी दी।कार्यक्रम में आरआर पब्लिक स्कूल व  ज्ञानानन्द इण्टर कॉलेज के बच्चे संयुक्त रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक राजेश पटेल ने किया। इस मौके पर विद्या भूषण दूबे, दिनेश विश्वकर्मा, पंचदेव सिंह उर्फ नान्हक सिंह, अजय ओझा, प्रिंस सिंह, विद्याभूषण दुबे, दिनेश शुक्ल, विजय ओझा, शिवस्वरूप शुक्ल, जान्हवी तिवारी, बैजनाथ सिंह, राकेश शुक्ल, मीरा मिश्र, प्रेमप्रकाश तिवारी समेत अन्य शिक्षा विभाग के स्टॉप मौजूद रहे।

महिलाओं की सुरक्षा के दिये गये प्रशासनिक टिप्स
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर (अहरौरा)।

महिलाओं को स्व सुरक्षा और आत्मबल वृद्धि के लिए प्रशासन कुछ टिप्स देने शुरू कर दिए हैं। महिलाओं की सुरक्षा में अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए प्रशासन ने वनस्थली महा विद्यालय को चुना। अहरौरा एसओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम वहां पहुंची और सैकड़ो छात्राओं के बीच स्व सुरक्षा के लिए सलाह देने लगे। महिलाओं में सदैव यह भावना रहती है कि शारीरिक रूप से वह पुरुषों की तुलना में कमजोर है और संघर्ष करने के पहले हथियार डाल देती है। इस भावना के विरूद्ध महिलाओं को छोटे हथियार, डेली प्रयोजन में आने वाली सामग्रियां और उनका आत्मबल कैसे पुरूष उत्पीड़न के विरूद्ध इस्तेमाल किया जाय सीखाया गया। साथ ही साथ संघर्ष के दौरान पुरुष के कमजोर अंगों को बताया गया जहां सही वार करने से मजबूत आदमी भी असहाय हो जाता है। आत्मविश्वास और आत्मबल दोनों को महिलाओं के बीच जगाने का मूल कारण यौन हिंसा, छेड़खानी से लड़ना था और समाज में नारी शक्ति का शंखनाद करना था।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!