घटना दुर्घटना

प्रोजेक्ट मिलन समारोह:  परिवार परामर्श केन्द्र को मिली बड़ी सफलता सफलता, 14 बिछडे दम्पत्तियों को मिलाया गया

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।  

पुलिस अधीक्षक  आशीष तिवारी के कुशल निर्देशन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र कार्यालय पुलिस अधीक्षक चलाये जाने वाले प्रोजेक्ट मिलन में  रविवार को जनपद मीरजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 14 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया। ये विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे, जिनको परिवार परामर्श केन्द्र में हुयी काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया। नीशा मौर्या पुत्री अमृत लाल निवासी विद्यासागर मार्ग थाना कोतवाली कटरा को रवि कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी विद्यासागर मार्ग थाना कोतवाली कटरा, उषा पुत्री दुखरन निवासी हर्ष थाना हलिया को संजय पुत्र मिठाई लाल निवासी मुल्हवा दवारिया थाना पड़री, सीमा देवी पुत्री गुलाब निवासी कोठी थाना लालगंज को कलंदर पुत्र कांता प्रसाद निवासी कुसुम्हा कलवारी थाना मड़िहान, सूरज गोयल पुत्र ओमप्रकाश गोयल निवासी अनगढ़ कोतवाली कटरा को हेमा देवी पुत्री संजय कुमार निवासी तहसील बाजार थाना सहसों,  सीमा पुत्री अमरनाथ निवासी महामलपुर थाना कछवां को भगवान दास पुत्र राधेश्याम निवासी दिलावरपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी, 
कविता उर्फ कंचन पुत्री स्व0 पन्ना लाल निवासी पिपराडाड़ कोतवाली देहात को छोटू पुत्र रामपति निवासी विजयपुर थाना विन्ध्याचल,  जीना मौर्या पुत्र शिवप्रसाद निवासी मनौआ थाना चील्ह को आशीष मौर्या पुत्र स्व0 राम अवतार कुशवाहा निवासी साऊथ मलाका जनपद इलाहाबाद, सविता पत्नी जितेन्द्र कुमार निवासी रामरसही थाना अहरौरा को जितेन्द्र कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी मगरहाँ थाना चुनार,  चन्दन पुत्र रामसागर निवासी मंगलपुर थाना अदलाहट,  गीता देवी पुत्री सदानन्द निवासी जगरनाथपुर थाना चुनार, गजाला पुत्री हुसैन निवासी जमुआ थाना कछवां को वाजिद अली पुत्र समसुद्दीन निवासी कश थाना धानापुर चन्दौली, अच्छे कुमार पुत्र प्रभुनारायण निवासी जमुई थाना चुनार को लाली विश्वकर्मा पुत्री बृजनन्दन निवासी बिशुनपुरा थाना जमालपुर,  हीरालाल पुत्र मन्ना लाल निवासी दतरिया थाना पड़री को शीला पुत्री सुद्धू निवासी विश्वनाथपुर कोतवाली देहात,  रीता देवी पुत्री लक्ष्मण कोल निवासी बैकोढ़ी थाना लालगंज को छोटई कोल पुत्र लल्लू निवासी पटेहराकला थाना मड़िहान, वीरेंद्र पुत्र जंगली निवासी कांतित थाना विंध्याचल को गुड्डी पुत्री जग्गू निवासी रूखनघाट थाना कोतवाली कटरा से मिलाया गया। 
पुलिस लाईन मीरजापुर में बनाये गये परिवार परामर्श केन्द्र/कार्यालय प्रोजेक्ट मिलन में होने वाली उक्त समस्त कार्यवाही के दौरान महिला परिवार परामर्श केन्द्र के प्रभारी अशोक कुमार सिंह, महिला आरक्षी शशिबाला यादव, महिला आरक्षी बेबीनाज, महिला आरक्षी आसमां, महिला आरक्षी संगीता , महिला आरक्षी रागनी , श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, श्रीमती पार्वती पाण्डेय सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, डा0कृष्णा सिंह सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, श्री आबिद अली सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, श्री जावेद अली सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!