ग्लैमर

जनपद के पेट्रोल पंपो पर नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।

आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गुरूवार को नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान पुनः चलाया गया। जो विभिन्न त्यौहारों/आयोजनों के कारण आमजन की सुविधा के दृष्टिगत स्थगित किया गया था। उक्त अभियान के दौरान अधिकतर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर वाहन चलाते हुये दिखायी दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर लगायी गयी ड्यूटियों को भी चेक किया गया। एसपी द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले क्षति को रोकने के उद्देश्य से नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आम जन का सहयोग अपेक्षित है। इस प्रकार के अभियान से लोगों को जागरूक करते हुये उनमें स्वयं की सुरक्षा हेतु वाहन चलाने के दौरान हेलमेट/सीटबेल्ट लगाने की प्रवृत्ति विकसित की जा सकेगी। आम लोगों द्वारा हेलमेट/सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने की ओर स्वयं ध्यान नहीं दिये जाने के कारण ऐसे अभियान का चलाया जाना नितान्त आवश्यक हो गया है।

अभियान पूरे जनपद में एक साथ चलाया गया। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले पेट्रोल पम्पों पर अभियान के दृष्टिगत ड्यूटियाँ लगायी गयी। पूरे अभियान के दौरान अधिकाँश वाहन चालक हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करते हुये दिखायी दिये।

पट्रोल पंप संचालक चेते तो बने बात
भले ही पुलिस अधीक्षक यह अभियान चलवा रहे है। लेकिन पूर्व मे फ्लाफ हो चुका यह अभियान पेट्रोल पंप संचालको के चेतने से ही इस बार सफल हो सकता है। दरअसल पिछले बार चले अभियान के दौरान पंप संचालक अपनी कमाई देखते रहे और वर्दीधारी के हटते ही बिना हेल्मेट को पेट्रोल दे देते थे। जरूरत है कि लोगो की जिन्दगी बचाने के लिए पुलिस के इस अभियान का पंप संचालक सहयोग करते हुए बिना हेल्मेट वाले वाहन चालको को कत्तई पेट्रोल न दे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!