राजनीतिक कोना

केबीडीसी से शिवम सिंह, बिन्नानी पीजी से दीपक मौर्य अध्यक्ष निर्वाचित 

 ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर(7755757272)।
               नगर के जी.डी.बिनानी पी.जी. कॉलेज और केबीपीजी कालेज मे छात्रसंघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। कालेज प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा विजयी छात्रसंघ पदाधिकारियो की घोषणा की गई। के बी पी जी कालेज से अध्यक्ष शिवम सिंह, उपाध्यक्ष मोo अकरम, महामंत्री नवीन सिंह, पुस्तकालय मंत्री सचीन कसेरा घोषित किये गये। वही बिनानी कालेज से अध्यक्ष दीपक मौर्य, उपाध्यक्ष विकास सोनकर, महामंत्री पूनम भारती और पुस्तकालय मंत्री अनिल कुमार निर्वाचित घोषित किये गये। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।  दोनो ही कालेज के प्राचार्यो ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियो को जीत की बधाई दी और अपेक्षा किया कि कालेज के समुचित विकास मे उनकी अहम भूमिका रहेगी।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!