News

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई की मासिक बैठक मे शिक्षक समस्याओं पर हुई चर्चा; शिक्षकों की आनलाईन उपस्थिति के विरोध मे शीघ्र ही प्रदेश इकाई लेगा नीतिगत निर्णय: राजनाथ तिवारी

0 आनलाईन उपस्थिति प्रणाली लागू करने से पूर्व हाफ सीएल, ईएल आदि की हो व्यवस्था : सत्यव्रत सिंह चंदेल

0 नरेन्द्र बहादुर सिंह को मंडल कार्यकारिणी मे भेजते हुए सुनील सिंह को जिला उपाध्यक्ष, राकेश मौर्य को जिला मंत्री और राजेश कुमार को नगर मंत्री किया गया घोषित

मिर्जापुर।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक जिला बैठक शुक्रवार, 28 जून को नगर के फतहा स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय कंपोजिट विद्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी एवं जिला महामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल की उपस्थिति मे संपन्न हुई।    बैठक मे जिले के सभी नगर पालिका/पंचायत एवं विकास खंडो से पहुचे पदाधिकारीगण ने विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर विमर्श किया और उसके निराकरण के लिए जिला कमेटी द्वारा आश्वस्त किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने कहाकि जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने कहाकि प्रदेश संगठन शिक्षको की आनलाइन अटेंडेंस के संबंध मे शीघ्र निर्णय लेकर इसके विरोध मे योजना बनाने पर लगी है। ब्लाक और न्याय पंचायत की बैठकों मे अवश्य प्रतिभाग करें और नीति नियम पर चलकर शिक्षक हित मे संलग्न रहें। साथ ही न्याय पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार शीघ्र ही कर लें। आश्वस्त किया कि कुछ भी हो जाये, शिक्षकों का उत्पीडन और शोषण कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा। लोकसभा चुनाव मानदेय के संबंध मे बताया कि जिन्हे मानदेय नहीं मिला है, बीईओ से अग्रसारित प्रार्थना पत्र पहुचने पर एनआईसी से मानदेय भेज दिया जाएगा। डीए डिफरेंस इस माह के वेतन के बाद अवशेष राशि बचने पर अवश्य भेजने के लिए बीएसए एवं लेखाधिकारी से वार्ता किया जाएगा और पूरा प्रयास होगा की डीए डिफरेंस जुलाई माह मे पहुच जाय।
सरकार को बधाई दिया कि संगठन की मांग पर मुख्यमंत्री जी ने 2005 के पूर्व के विग्यापन वाले कर्मियो को पुरानी पेंशन दिये जाने के आदेश दिये। हम इसके सदस्य नही, बल्कि सिपाही हू यह भाव रखकर चलिए और अपने दायित्व का तत्परता से निर्वहन करते हुए शिक्षक हित मे लगे रहिये।
इसी के साथ ही जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कार्यकारिणी विस्तार करते हुए जिले की ओर से नरेन्द्र बहादुर सिंह को मंडल कार्यकारिणी मे भेजते हुए सुनील सिंह को जिला उपाध्यक्ष, राकेश मौर्य को जिला मंत्री और राजेश कुमार को नगर मंत्री नामित करते हुए जिला महामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल के साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण को माल्यार्पण कर बधाई दिया और पद दायित्व की शपथ दिलाई।
जिला महामंत्री सत्य व्रत सिंह चंदेल ने कहाकि जिला कार्यकारिणी प्रत्येक ब्लाक पर शिक्षको के साथ बैठक करेगी और ब्लाक स्तर पर आने वाली समस्याओ से अवगत होकर निराकरण कराएगी। संगठन के सिपाही शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए कृत संकल्पित हैं और वह स्वयं परेशानी झेलकर भी शिक्षक हित मे लगा है।
कहाकि आनलाईन उपस्थिति प्रक्रिया लागू करने से पूर्व हाफ सीएल, ईएल आदि व्यवस्था दिये जाने की मांग रखी जा रही है और प्रदेश नेतृत्व इस पर लगा हुआ है। आनलाईन अटेंडेंस के विरोध मे धरना या ग्यापन कार्यक्रम जैसा भी प्रदेश का नेतृत्व होगा, कार्यक्रम करके विरोध दर्ज कराते हुए सकारात्मक पहल किया जाएगा।
जिला कोषाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहाकि 13 अगस्त 2023 को गठन हुआ, एक वर्ष भी नही हुआ है, लेकिन संगठन शिक्षक हित मे लगतार सतत लगा हुआ है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरभानु सिंह ने कहाकि शिक्षकों की सामूहिक समस्याओं से अवगत होकर उससे अवगत कराएं, उत्पीडन एवं शोषण कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह ने कहाकि शीघ्र ही महिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा। कहाकि सभी ब्लाक अध्यक्षगण से 15 जुलाई तक महिला शिक्षकों का नाम और नंबर अवश्य दे दें। बताया कि ट्रेनिंग का मानदेय अभी तक नहीं आया है।
पिछले बैठक मे आए बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष ने  जिले के निलंबित अध्यापक को शीघ्र बहाल कराने हेतु प्रभावी कार्यवाही पर बल दिया।
जिला संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी ने कहाकि प्रत्येक ब्लॉकों में संयोजक एवं सहसंयोजक गठन के बाद 33 सदस्यीय कार्यकारिणी भी गठित हो गई है। कार्यकारिणी की सूची यथाशीघ्र अवश्य उपलब्ध कराएं। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का मंत्र भी दिया।
इस अवसर पर विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा शिक्षक उत्पीड़न से संबंधित कई समस्याओं सहित सीसीएल एवं अन्य समस्याओं यथा प्रशिक्षण का स्टाईपेंड न मिलने, लोकसभा सामान्य निर्वाचन ड्यूटी का मानदेय न मिलने आदि को विकास खंड वार रखा गया, इसके निराकरण हेतु जिला संगठन द्वारा आश्वस्त किया गया और कहा गया कि संगठन पूर्व परंपराओं को तोड़ते हुए शिक्षकों की समस्या का तत्परता से निराकरण कराएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक शिवाकांत दीक्षित, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरभानु सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रकाश द्विवेदी, गीता सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, राघवेंद्र कुंवर शुक्ल, विमलेश अग्रहरि, जिलामंत्री सुधांशु उपाध्याय, सत्य प्रकाश दुबे, एकलाख अहमद, त्रिलोकी सिंह, अजय कुमार सिंह, शैलेष मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, राकेश सिंह, आलोक सिंह, फिरदौस असलम, सुरेन्द्र कुमार राय, बुझारत कुमार, अभिषेक उपाध्याय, प्रमोद गुप्ता, विवेक पांडे, वरुण प्रकाश शुक्ला, महेश दूबे, मनोज मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, विनय तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, ललित कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार तिवारी, राजदेव सिंह, सुरजीत सिंह, अरूण पंकज, रमाकांत मौर्य, विन्ध्यवासिनी गुप्ता, संतोष कुमार  तिवारी, राजन शुक्ल,  शिवशंकर गुप्त, विनय तिवारी, विनोद कुमार मिश्र, विवेक पांडे, महेश दूबे, दिनेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, संजय यादव, विनोद मिश्र, सर्वेश त्रिपाठी, भरत लाल, आलोक सिंह, सुर्यकेश आनंद, उदय कुमार, अविनाश चौधरी, धीरेन्द्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, मन्नू प्रसाद, रतनेश मौर्या, आलोक दूबे, महेश दूबे, वीरेन्द्र सोनकर सहित सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी
विमलेश अग्रहरि ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!