News

डॉक्टर सूरज प्रकाश जयंती से स्थापना दिवस तक लगातार चलता रहा भाविप का सेवाकार्य

मिर्जापुर।
भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर के तत्वावधान मे राष्ट्र समर्पित डॉक्टर सूरज प्रकाश जयंती से स्थापना दिवस तक महत्वपूर्ण सेवा कार्य शाखा द्वारा किया गया है। स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रीमती नीलू सिंह अध्यक्ष के आवास पर संपन्न हुई। अध्यक्ष नीलू सिंह ने कहाकि भारत विकास परिषद समाज के प्रबुद्ध संपन्न एवं प्रभावी व्यक्तियों का एक गैर राजनीतिक संगठन है। समाज के वंचित वर्ग की सेवा कर राष्ट्र निर्माण में परिषद निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में समाज के कमजोर तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर करने की दृष्टि से दो महिला लाभार्थी श्रीमती अनीता एवं पूनम को मिर्जापुर शाखा द्वारा सिलाई मशीन प्रदान किया गया। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तभी सशक्त समाज का निर्माण होगा। क्रांति प्रकल्प प्रमुख पर्यावरण काशी प्रांत सुशील सिंह ने कहाकि परिषद की स्थापना सन 1963 इसी में हुई। भारतीय संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्य परिषद के मूल मंत्र हैं। भारत की राष्ट्रीय एकता सर्व धर्म समभाव समाज के प्रति समरसता इसकी पूंजी है। पर्यावरण संरक्षण हेतु काशी प्रांत की सभी शाखाएं ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। इंजीनियर जवाहर सिंह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने कहाकि मिर्जापुर शाखा लगातार सेवा कार्य कर रही है। इसके लिए सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं तथा काशी प्रांत में मिर्जापुर शाखा का अपना महत्व है।
ज्ञातव्य है कि 27 जून से 21 जुलाई तक नेत्रदान जागरुकता गरीब सहायक को भोजन वितरण प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण एवं स्टेशनरी वितरण रेलवे स्टेशन पर शीतल जल वितरण जीर्ण ज्वर मरीजों को दवा वितरण शरबत वितरण आदि कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर हिमालय एयरपोर्ट एवं वंदे मातरम से हुआ तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम में नीलू सिंह अध्यक्ष, निधि केसरवानी उपाध्यक्ष, नूतन अग्रवाल महिला संयोजिका, रेनू केसरवानी, रिचार्ज सिंह, विष्णु नारायण मालवीय संगठन मंत्री, अनिल तिवारी सचिव, अखिलेश बहादुर सिंह पूर्व सचिव, गोपाल कृष्ण सविता पूर्व सचिव, ओमप्रकाश केसरवानी इंजीनियर जवाहर सिंह, सुशील सिंह, मनोज अग्रवाल, नरेश, अनीता, पूनम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निधि केसरवानी तथा आभार प्रदर्शन अनिल तिवारी एवं नूतन अग्रवाल द्वारा किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!