News

संस्कार भारती की ओर से किया गया गुरुओं का सम्मान; छन्नू महाराज से मिलकर भाव विभोर हुईं जिलाध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, चैती और निर्गुण सुनाया

मिर्जापुर।

संस्कार भारती के तत्वावधान मे गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य मे जनपद मे विविध क्षेत्र के दो गुरुओं का सम्मान किया गया। पहले गुरु श्री बृजदेव पांडेय वरिष्ठ साहित्यकार भूतपूर्व प्रवक्ता एवं प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कॉलेज बिसुंदरपुर के आवास पर जाकर तिलक करके माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं मिष्ठान प्रदान किया गया। पांडेय ने अध्यात्म विषय पर चर्चा की तथा बहुत सारा ज्ञान बड़ी सहजता के साथ प्रदान किया।

तत्पश्चात गंगा दर्शन कॉलोनी में राष्ट्रीय स्तर के शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल के आवास पर पहुचे, जहा पंडित छन्नू महाराज जिलाध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव से मिलकर इतने भाव विभोर हुए कि उन दोनों की आंखें छलक आईं। वहां उन्हें तिलक करके अंगवस्त्रम, माल्यार्पण एवं मिष्ठान अर्पित किया गया।

उर्मिला श्रीवास्तव ने भी उन्हें अलग से अंगवस्त्रम एवं मिष्ठान अर्पित किया। इस दौरान पंडित छन्नू महाराज ने चैती और निर्गुण सुनाया।
गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में डॉक्टर गणेश प्रसाद अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गोस्वामी, जिला महामंत्री संदीप श्रीवास्तव तथा कुलभूषण पाठक आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!