News

भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी का आयोजन

वाराणसी।
रविवार, 28 जुलाई 2024 को भारतीय जीवन बीमा निगम के भेलूपुर स्थित मंडल कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर राय ने भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय मजदूर संघ विश्व के विशालतम ट्रेड यूनियन में से एक है, जो संगठित क्षेत्र के अलावा असंगठित क्षेत्र में वृहद रूप से कार्यरत है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर उपेंद्र कुमार त्रिपाठी जी समन्वयक वैदिक विज्ञान केंद्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत संगठन के उपाध्यक्ष प्रमिल पांडे ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, स्वदेशी जागरण के संयोजक सत्येंद्र कुमार सिंह, विवेक, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष राजीव सिंह, बालेश्वर, सुबोध, मनोज कुमार गुप्ता, पवन कुमार उपाध्याय, रमेश कुमार, शेखर भट्ट, गोपाल गिरी प्रमुख रूप से शामिल रहे। संचालन राजेश दुबे ने किया। अंत में धन्यवाद प्रदेश उपाध्यक्ष दूधनाथ राम ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!