News

नगर पालिका मीरजापुर के दो कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सम्मानित कर की विदाई

मिर्जापुर।

नगर पालिका परिषद में कार्यरत दो कर्मचारियों विश्वनाथ और राम सिंह के सेवानिवृत होने पर पालिका के प्रधान कार्यालय पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहा नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने दोनो कर्मचारियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनको सम्मानित किया और उनके अवकाश नकदीकरण का भी भुगतान किया। अवकाश नकदीकरण में विश्वनाथ को 617344 एवं राम सिंह को 585619 रुपए का भुगतान किया गया है। विश्वनाथ घुरहूपट्टी वार्ड में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करते थे, वही रामसिंह स्विच मैन के पद पर तैनात थे, चंद्रदीपा, डंगहर,बथुआ, स्टेशन और बरौंदा वार्ड में प्रकाश विभाग का कार्य देखते थे। विदाई समारोह में दोनो कर्मचारियों ने पालिका से जुड़ी अपनी बातो को भी सांझा किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया। इस मौके पर सभासद संदीप तिवारी, अलंकार जायसवाल, सतीश उपाध्याय, बबलू सोनकर, अश्वनी कुमार, आनंद कसेरा, करण मलिक, आशीष सुदर्शन, वीरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!