News

मीरजापुर में बनेगा जनजातीय संग्रहालय
0 जिला प्रशासन ने संग्रहालय के लिए उपलब्ध करवाई भूमि
0 जनजातीय खान-पान और संस्कृति की दिखेगी झलक, आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण: असीम अरूण
मिर्जापुर।
वर्षों से समाज के हाशिये पर जीवन यापन करने वाले जनजातीय समुदाय को ससम्मान मुख्यधारा में जोड़ने के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है. इसी कड़ी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मीरजापुर जनपद में जनजातीय संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। संग्रहालय के लिए तहसील मड़िहान अन्तर्गत राजस्व ग्राम अतरैला पाण्डेय में जिला प्रशासन द्वारा भूमि का चयन भी कर लिया गया है। ये जानकारी समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने दी।
मंत्री असीम अरुण ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी 15 जनजातियां निवास कर रही हैं। इनकी कला और संस्कृति काफी पुरानी है। इनकी विरासत को सहेजते हुए इसे आम लोगों तक पहुँचाने के लिए संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। संग्रहालय में जनजातीय समुदाय से जुड़े खान-पान को बढ़ावा देने के लिए फूड कोर्ट का निर्माण कराया जायेगा। इसके साथ ही जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आउटलेट भी होगा। जहाँ पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री हो सके। इससे समुदाय को आर्थिक स्वावलंबन भी प्राप्त होगा। जनजातीय समुदाय के परंपरागत वाद्ययंत्र और क्रीडा के उपकरण भी संग्रहालय में देखने को मिलेंगे। मंत्री श्री असीम अरुण ने बताया कि संग्रहालय आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगा। ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक जनजातीय शैली से रूबरू हो सकें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!