News

कर्नाटक राज्य में जल्द होगी पुरानी पेंशन बहाल: बी पी सिंह रावत

मिर्जापुर।

कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया जी ने हजारों एनपीएस कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा है कि कर्नाटक राज्य के लाखो एनपीएस कार्मिकों को जल्द पुरानी पेंशन बहाली का लाभ मिलेगा।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत 17 अगस्त को बैंगलोर में पुरानी पेंशन बहाली के कार्यक्रम में शामिल हुए है  जिसमे कर्नाटक राज्य के लाखों कार्मिकों के लिए वेतन आयोग का भी लाभ मुख्यमंत्री जी ने दिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि वेतन आयोग का लाभ मिलने की खुशी में मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की भी बात रखी गई है, जिसमे मुख्यमंत्री ने पांच सदस्य आई ए एस अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया है, जो तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी जल्द पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे के विषय पर गहनता से अध्ययन करेगी, जिसमे हिमाचल के वित्त विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ परामर्श के लिए जल्द एक दल हिमाचल प्रदेश पहुंचेगा। क्योंकि हिमाचल राज्य में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है, और हिमाचल राज्य में भी कांग्रेस सरकार है इस लिए कमेटी को हिमाचल से सही जानकारी मिलने की पूरी उम्मीद है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि कर्नाटक राज्य में कांग्रेस सरकार है और कांग्रेस सरकार पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष में है। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ और हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय लिया है, इसलिए कर्नाटक के सभी एनपीएस कार्मिकों को विश्वाश है कि जल्द कर्नाटक राज्य में भी पुरानी पेंशन बहाल होगी जिससे देश के अन्य राज्यो में भी उम्मीद जताई जा रही है।

बैंगलौर के कार्यक्रम में हजारों शिक्षक अधिकारी डाक्टर नर्सिंग अधिकारी बैंक कर्मी इंजीनियर लेखपाल पटवारी प्रोफेसर पुलिस कर्मी सफाई कर्मी शामिल हुए, जिसमे मुख्य भूमिका कर्नाटक सरकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सी एस सदाक्षरी और सचिवालय संघ के अध्यक्ष रमेश सांगा की रही।

 

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!