News

संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है: बृजभूषण सिंह

मिर्जापुर।
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में सिटी क्लब कचहरी रोड़ के सभागार में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नये लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता अभियान – 2024  का जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की कार्यशाला सम्पन्न की जा चुकी है। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन चुनाव नहीं “संगठन पर्व” है क्योंकि संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है। संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है इसलिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही बनाना है। समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर भाजपा का सदस्य बनाना है।

भाजपा ने सर्वप्रथम डिजिटल सदस्यता अभियान को 2014 में आरम्भ किया था । 2017 व 2019 एवं 2022 में हमने विशेष सदस्यता अभियान चलाया था। पुनः राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व की घोषणा के साथ ही हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी की, हम सब लोग पुनः डिजिटल माध्यम से सदस्य बनेंगे। साथ में यह भी बताया कि सदस्यता अभियान तीन चरणों में होगी।

प्रथम चरण – 01 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक, द्वितीय चरण – 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक तथा तृतीय चरण – 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।  श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए मंडल, शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर घर – घर  जाकर इस अभियान को पूर्ण करेंगे। कार्यशाला को पूर्व राज्यमंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, चुनार विधायक अनुराग सिंह एवं एम0एल0सी0 श्याम नारायण सिंह जी ने भी संबोधित किया। कार्यशाला के संयोजक एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह ने किया।

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी, ओम प्रकाश केशरी, डीसीबी चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, डीसीएफ चेयरमैन विजय कुमार वर्मा, पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा बालेन्दुमणि, पूर्व जिलाध्यक्षगण लाल बहादुर सिंह, गंगासागर दूबे, मनोज जायसवाल, अनिल सिंह, दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, नितिन गुप्ता, लाल बहादुर सरोज, गौरव ऊमर, चिन्तामणि मौर्या, संजय यादव, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश प्रताप सिंह के साथ – साथ ब्लॉक प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्यगण, मंडल प्रभारीगण, मंडल अध्यक्षगण, जिला के सभी मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्रीगण, प्रकोष्ठ व विभाग के संयोजक एवं सहसंयोजकगण एवं सदस्यता अभियान की मंडल टोली के साथ आई0टी0 एवं सोशल मीडिया के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!