News

बड़ा निक लागे सवनवा में धान के कियरियआ; दुर्गा जी पर किया गया कजली महोत्सव का अयोजन

अहरौरा, मिर्जापुर।
अहरौरा नगर के दक्षिण स्थित दुर्गा जी मन्दिर पर मजदूर यूनियन मिर्जापुर एव आशा ट्रस्ट वाराणसी के संयोजन मे शुक्रवार को दोपहर में कजली महोत्सव का अयोजन किया गया। कजली महोत्सव में गांवो से आई महिलाओ ने सुमधुर धुन में मिर्जापुरी कजली प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।

कजली महोत्सव में मानिकपुर गांव की रीता देवी ने बड़ा निक लागे सावन में धान के कियारिया सुनाया, जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। मझवा गांव की पूजा ने अपने भईया भतीजा का घरवा फेर अई हन हों सुनाया। वही बाराडीह की दुलारी ने देवी गीत दुर्गा कब देबू दर्शनवा सुनाया। इस अवसर पर कई गांवो से आई महिलाओ ने कजली प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की आयोजक उर्मिला विश्वकर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गांवो मे छिपी महिलाओ की प्रतिभा को निखारने एव उनको उनके हक के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर समाजसेवी प्रमोद केशरी, गोपाल दास गुप्ता, राधेश्याम, पार्वती देवी सहित अन्य महिलाए उपस्थित थी। संचालन रेखा देवी एव बंदना ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!