News

एमएलसी विनीत सिंह द्वारा मझवा विधानसभा मे युद्धस्तर पर जारी है भाजपा का सदस्यता अभियान; प्रतिदिन सात आठ गांवो मे पहुचकर ग्रहण करा रहे भाजपा की सदस्यता

0 कहा- ऑनलाइन सदस्यता के लिए आप सभी 8800002024 पर करे मिस्ड कॉल, अभियान से जुड़े किसी भी प्रश्न सहायता के लिए पार्टी के हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर करें संपर्क

मिर्जापुर।
विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नरायण सिंह ऊर्फ विनीत सिंह ने भाजपा की सदस्यता अभियान मे युद्धस्तर पर जुटे है। प्रतिदिन सुबह नौ बजे ही आवास से निकलकर मझवां विधानसभा के सात आठ गांवो मे पहुचकर पूरे दिन सदस्यता अभियान मे लगे है। गुरुवार को एमएलसी विनीत सिंह सिटी विकास खण्ड के पहाडी, कतरन, दुबेपुर, जयापुर, बरकछा खुर्द, मगरदा कला और महाराष्ट्र कला मे पहुचे, जहा सदस्यता अभियान का वृहद शिविर लगाकर सैकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाए।

सदस्यता अभियान के अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होने कहाकि वर्ष 2024 भारतीय जनता पार्टी का संगठन वर्ष है, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है । ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल देना है, जिसके बाद मैसेज द्वारा आपका सदस्यता कोड मिलेगा। इसी के साथ एक लिंक आएगा जिस पर जाकर सभी को डिजिटल फॉर्म भरना होगा। जिसको सबमिट करते ही सदस्य का सदस्यता कार्ड बनकर आ जाएगा।

     एमएलसी ने कहाकि इस अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर  को प्रधानमंत्री जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा सदस्य बना कर और प्रदेश में 3 सितंबर को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री द्वय द्वारा प्रदेश सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जा चुका है। बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा। प्रथम चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक तथा द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

  बतायाकि एक मोबाइल नं0 से एक ही सदस्य बन सकता है। अगर कहीं पर नेटवर्क समस्या है वहां पर ऑफलाइन सदस्य बनाया जा सकेगा लेकिन सूचीबद्ध करके उनका नाम, मोबाइल नंबर भरकर सदस्य बनाया जाएगा। भाजपा की विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कचहरी, कॉलेज में कैंप लगाकर सभी सामाजिक संगठन, सभी सामाजिक वर्ग युवा, महिला, उद्यमी, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी के पास जाकर सदस्य बनाया जा रहा है।

     प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाया जा रहा है, क्योंकि यह वर्ष पूर्व पीएम स्व0 अटल जी का शताब्दी वर्ष भी है । इस दिन सदस्यता अभियान में अति विशिष्ट लोगों का यथा चिकित्सक, अभियंता वर्ग, प्रोफेशनल कार्य करने वाले एवं शिक्षक, साहित्यकार और नाट्य कारों, कला वर्ग के विशिष्ट लोगों महिला, युवा, किसान, प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी, खिलाड़ियों, सहकारिता, स्वयंसेवी संस्थाओं व स्वयं सहायता समूह के पास जाकर सदस्य बनाकर और उनका सदस्यता कार्ड सोशल मीडिया पर प्रदर्शित कराया जा रहा है।

एमएलसी ने बताया कि 1 से 15 अक्टूबर के बीच समाज के विभिन्न वर्गों जातीय समूह को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी पदाधिकारी मोर्चा और विभाग एवं प्रकोष्ठ को समूह विशिष्ट संपर्क किया जाएगा। कहाकि आमजन सदस्यता अभियान से जुड़े किसी भी प्रश्न सहायता के लिए पार्टी के हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर संपर्क कर सकते है।

सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा नेता रणजीत सिंह, सिटी मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, महुआरी प्रधान विनोद कुमार, भाजपा नेता अमित सिंह पटेहरा, मंडल महामंत्री सिटी पालजी सहित तमाम गणमान्य एवं आमजन उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!