News

केंद्रीय राज्यमंत्री ने चुनार तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का किया भ्रमण; कहा- बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं

0 क्षतिग्रस्त हुई फसलों का भी नियमानुसार सर्वे कराते हुए दिलाए मुआवजा
मिर्जापुर।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रासायनिक उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विधानसभा चुनार के  नरायनपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम बेला, सहसपुर, बगही पहुंचकर बाढ़ प्रभावित जनसामान्य से मिले और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निदान हेतु अधिकारियो को निर्देशित किया। तत्पश्चात उन्होंने ग्राम बघेड़ा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना। उपस्थित अधिकारीगण को बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नुकसान हुई फसलों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ के घटते बढ़ते पानी के निगरानी के हिसाब से पूरे प्रबंध किया जाए, जो भी नुकसान फसलों का सर्वे हो साथ ही बाढ़ के बाद तमाम समस्याएं व बीमारियां आती हैं पशुओं के चारे की। यदि बाढ़ की स्थिति और भयावह हुई, तो बाढ़ चौकी की व्यवस्थाएं करनी होती हैं उन सब के बारे में विस्तार से अधिकारियों से वार्ता हुई है।

अधिकारियो ने मंत्री को बताया कि अब उम्मीद है कि पानी घटने लगेगी, जिला कृषि अधिकारी को दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया कि नुकसान हुई फसलों का सर्वे कराते हुए जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए।
मंत्री श्रीमती पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि आप सभी निश्चिंत रहें। सरकार द्वारा जो भी आवश्यक सुविधाएं है, वह आप सभी को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी बाढ़ से पीड़ित व्यक्ति सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा, यह सुनिश्चित करना मेरा दायित्व है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित गांव में ग्रामीणों के सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त सुविधा के प्रबन्ध किए जाए तथा बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के खाने पीने की भी व्यवस्था की जाए उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर अनिल सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दुखरन सिंह, प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, जिलाध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, जोन अध्यक्ष आलोक पटेल, सिद्धार्थ सिंह उर्फ मिकी सिंह, हर्षित पटेल, मनीष सिंह पटेल, विकाश सिंह, सोनेलाल सिंह, गौरव पटेल, रविशंकर पटेल, अभिषेक सिंह पटेल राहुल ओझा आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। यह जानकारी अपना दल एस के जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी है।

डीएम ने गंगा नदी में जलस्तर वृद्धि के दृष्टिगत फसल क्षति के आंकलन हेतु गठित की टीम
मिर्जापुर।
जिलाधिकारी मीरजापुर प्रियंका निरंजन द्वारा सोमवार, 16 सितंबर 2024 को वर्तमान में हो रही गंगा नदी में जलस्तर वृद्धि के दृष्टिगत जल प्लावन से प्रभावित ग्राम भटौली की कृषि भूमि का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण में शामिल राजस्व विभाग, कृषि विभाग तथा उद्यान विभाग की संयुक्त टीम गठित करते हुए फसल क्षति का आकलन पूर्ण करते हुए 24 घंटे में फसल क्षति आंकलन की समेकित  रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है। वर्तमान में तहसील से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील सदर में सम्भावित प्रभावित कृषि क्षेत्रफल 95 हेक्टेयर है तथा तहसील चुनार में सम्भावित प्रभावित कृषि क्षेत्रफल 70 हेक्टेयर है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!