News

अद एस कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाकर पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
फोटोसहित
मिर्जापुर।
17 सितंबर 24 को रेलवे स्टेशन दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने पथरहिया में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद के नेतृत्व में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा संतोष विश्वकर्मा ने भगव विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की। साथ ही धूप दीप के साथ उनकी पूजा अर्चना की।
मुख्य अतिथि श्री विश्वकर्मा ने कहाकि भगवान विश्वकर्मा वास्तुदेव और माता अंगिरसी के पुत्र हैं। भगवान विश्वकर्मा जी को देवों का आदि अभियंता माना जाता है। उन्हें वास्तुकला के आचार्य के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती पर आराधना के साथ औजारों की पूजा की जाती है। विशिष्ट अतिथि जितन नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा से यही कामना है कि सभी स्वस्थ और खुशहाल हों। जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने विश्वकर्मा समाज के पांच वरिष्ठ लोग मुख्य अतिथि संतोष कुमार विश्वकर्मा महेंद्र विश्वकर्मा जीतन नारायण विश्वकर्मा सुरेश विश्वकर्मा रामसनेही विश्वकर्मा आदि को अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ देखकर उनका सम्मान किया। इस दौरान सभी कार्यवाहक प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच नमिता केसरवानी, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष सचिन केसरवानी, जोन अध्यक्ष रतन जायसवाल, डॉ संतोष कुमार बिंद, विमलेश कुमार भारती, अनूप पटेल, शिवम पटेल आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय कि जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।
वही, पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई व केक खिलाकर खुशियां मनाएं। जिला अध्यक्ष बिंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा शहर में जन्में पीएम मोदी ने राजनीति में एक बेहद लंबा सफर तय किया है। मोदी जी लगातार 3 बार भारत के पीएम चुने जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री है। जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल ने कहा कि देश मोदी जी के नेतृत्व में नव भारत बनकर नए-नए कृतिमान स्थापित कर रहा है। इस दौरान सभी कार्यवाहक प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच नमिता केसरवानी, जिला सचिव संतोष विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष सचिन केसरवानी, जोन अध्यक्ष रतन जायसवाल, डॉ संतोष कुमार बिंद, विमलेश कुमार भारती, अनूप पटेल, शिवम पटेल, महेंद्र विश्वकर्मा, जीत नारायण विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, रामसनेही विश्वकर्मा आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!