News

अभिरूप वर्मा ने राष्ट्रीय प्रदर्शनी मे स्वनिर्मित सेमी ऑटोमैटिक बीज बोने की मशीन का किया प्रदर्शन;  मशीन मिट्टी मे 5 से 6 सेमी गहराई तक छेद कर सटीक बीज प्लेसमेंट करती है और बीज की बर्बादी भी कम होती है

मिर्जापुर।
विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान अहमदावाद के देखरेख मे आयोजित इंस्पायर्ड अवार्ड योजना के वर्ष 2022 के राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 17 से 19 सितम्बर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान मे हाल नंबर मे आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम मे नगर के पीली कोठी स्थित सेंट मैरिज स्कूल के छात्र अभिरूप वर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है।

अभिरूप वर्मा ने सेमी ऑटो मैटिक बीज बोने की मशीन किसानो के लिए विकसित की है। यह मशीन स्वचालित कार्यक्षमता के साथ मशीन कुशलता पूर्वक मिट्टी मे लगभग 5 से 6 सेमी की गहराई पर छेद करती है, जिससे सटीक बीज प्लेसमेंट की सुबिधा मिलती है और बीज की बर्बादी भी कम होती है। यह मशीन किसानों के लिए बहुत लाभप्रद होंगी।

मशीन को बनाने मे विद्यालय के शिक्षक डॉक्टर मनोज कुमार एवं इनके चाचा गौरव वर्मा ने सहयोग किया। जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि इंस्पायर्ड अवार्ड कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमे कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों द्वारा नए विचार मांगे जाते है, जिसमे पूरे देश के बच्चे अपने आईडिया विद्यालय के माध्यम से ऑन लाइन भेजते है, जो आईडिया राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा चयनित किये जाते हैं, उन बच्चों के खाते मे 10000 रूपये भेजे जाते है।

इस धनराशि से बच्चे अपने आईडिया को मॉडल के रूप मे विकसित करते है, जिनका मूल्यांकन अंचल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडल के छात्रों को जापान एक्सपोजार विजिट के लिए भेजा जाता है। अभिरूप वर्मा का चयन विभिन्न स्तरों से होता हुआ राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। उत्तर प्रदेश से केवल 6 आईडिया ही राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। यह जिले के लिए गर्व की बात है।

यह चयन वर्ष 2022 के कार्यक्रम का है। इस समय अभिरूप वर्मा कक्षा 11 के गणित वर्ग के छात्र है। इनका मॉडल किसानो के लिए बहुत उपयोगी है। इस कार्यक्रम मे पूरे देश से 432 मॉडल प्रस्तुत किये जायेगे। बुधवार को इनके मॉडल का मूल्यांकन ज्यूरी के सदस्यों द्वारा किया गया, परिणाम 19 सितम्बर को घोषित किये जायेगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!