News

भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया

मीरजापुर।
मंगलवार, 17 सितंबर को गनेशगंज चौराहा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री श्रद्धेय नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज जायसवाल द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शंकर का श्रृंगार व आरती पूजा किया गया व सभी को मिष्ठान -फल का वितरण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सभी को बधाई दी गयी।

श्री जायसवाल ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि आज 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें हम सभी को अपने आसपास मंदिरों घाटों पर साफ सफाई कर अपना श्रमदान अवश्य देना चाहिए।
मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान निरंतर अग्रसर हो रहा है।

आपके नेतृत्व में निर्धन निर्बल असहाय मजदूर महिलाओं के सुरक्षा व उनके उत्थान हेतु कई महत्वपूर्ण योजना लाया गया, जिनमें प्रमुख रूप से निर्धन मजदूर हेतु आवास योजना, जनधन बैंक योजना, किसान फसल निधि, आयुष्मान कार्ड व महिला सुरक्षा महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाओं को मोदी जी द्वारा लाया गया, जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर मौर्य, पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, चंद्रांशु गोयल, ज्ञानचंद गुप्ता, प्रीतम केसरवानी, बाबूराम गुप्ता, अजय अग्रहरि, विनय सिंह, विनोद सोनकर, शिवांशु सिंह, चंदन जायसवाल, अनूप जायसवाल, विक्की जायसवाल, हर्ष राठौर, अभिषेक यादव, नीरज सोनी, राजेश सोनी, बाबा सोनी, अशोक सोनी, अशोक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!