News

अहरौरा मे मंच पूजा के साथ नारद मोह व राम जन्म लीला का किया मंचन

अहरौरा, मिर्जापुर।

अहरौरा नगर क्षेत्र के चौक बाजार स्थित शंकरजी मंदिर पर गुरुवार को मंच पूजन के साथ बाल रामलीला में नारद मोह, राम जन्म लीला का मंचन किया गया। अयोध्या में भगवान राम के चारों भाइयों के साथ अवतरण लेते ही पूरा प्रांगण जय श्रीराम के जयघोष से गूंजने लगा। व्यास शिरीष चंद्र ने भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी… स्तुति का गायन शुरू किया, तो लीला प्रेमियों का समूह भक्तिरस में डूब गया।

आशीष पाण्डेय ने विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच मंच पूजा संपन्न कराया। इसके बाद नारद मोह के लीला का मंचन शुरू हुआ। महर्षि नारद के घमंड को तोड़ने के लिए भगवान विष्णु की ओर से माया की रचना की गई। मोहिनी के मोह में नारदजी के डूबने की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद नारदजी की ओर से भगवान विष्णु से सुंदर रूप मांगने पर भगवान की ओर से उन्हें वानर रूप देने और इसका अहसास होने पर नारदजी की ओर से भगवान विष्णु को श्राप दिया जाना कि संकट में वानर ही उनका सहयोग करेंगे।

इसके बाद भगवान राम के जन्म लेते ही सोहर और बधाई गीत में लीला प्रेमी झूम उठे। उसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी द्वारा मंच से नया स्टील का सोफा देने का घोषणा किया। इस दौरान बाल रामलीला अध्यक्ष आनंद कुमार, अनिल केशरी, बृजेश, कामेश्वर, पुण्य कुमार, रोशन, धीरज, धीरज, विकास, अश्वनी, कान्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!