News

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप का उद्घाटन

मिर्जापुर।
अहरौरा स्थित जसवा ग्राम चुनार-अहरौरा रोड पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल के भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के पेट्रोल पंप का रविवार को केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने पेट्रोल पंप का नव व्यवसाय शुरू करने पर डॉ अनिल सिंह पटेल को नव व्यवसाय के फलीभूत होने की शुभकामनाएं दीं। साथ में राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, जिला पंचायत सदस्य बजरंगबली सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र पटेल, उपेंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, प्रदेश सचिव पंचायत मंच पप्पू पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, जोन अध्यक्ष भगवान दास प्रजापति, जोन अध्यक्ष वरुण पटेल, जोन अध्यक्ष रामसहाय सिंह, जोन अध्यक्ष आलोक पटेल, जोन अध्यक्ष इंद्रजीत पटेल, विधानसभा महासचिव सूरज प्रजापति, मनीष सिंह, हरिओम सिंह, चांद मोहम्मद, नीतीश कुमार पटेल, गौरव पटेल, आशीष सिंह, अभिषेक सिंह, विकास सिंह पटेल आदि अनेक लोग उपस्थित रहें। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!