News

जय माता दी के उद्घोष के बीच जागरण में बही भक्ति गीतो की रसधार, भक्तो ने लगाई डूबकी

मिर्जापुर।

श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट के तत्वावधान में दशहरा मेले के दूसरे दिन विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। सचिन दुबे जागरण टीम वाराणसी द्वारा जागरण कार्यक्रम किया गया। जागरण सुनने भक्तों का बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा था।
शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीनेत एवं महामंत्री संतोष ऊमर द्वारा विधि विधान से माता का पूजन कर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए पापुलर हॉस्पिटल के चेयरमैन एo केo कौशिक ने माता का आरती किया। जागरण में बनारस, इलहाबाद, लखनऊ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कलाकार आए थे।

जागरण जय गणेश देवा के गीत पर प्रारंभ हुआ। मुख्य महिला संगीतकार जावित्री मध्य प्रदेश ने माता का पचरा, माता की चुनरी बा लाल लाल, मैया बैठल पहड़वा पर, तेरी दुनिया भक्ति करती है मां, जैसे भोजपुरी गीतों को गाकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण के मुख्य संगीतकार सचिन दुबे ने निमिया के डाली मैया झूलत झूलनवा पर भक्तो को तालिया बजाने पर विवश कर दिया। भोले ओ भोले, मां काली कलकत्ता वाली तेरा वचन जाए न खाली, श्री राम के बिना हनुमान न चले, जैसे गीतों ने जागरण में बैठे श्रोताओं को खूब पसंद आया और तालिया बजती रही। कालिया नृत्य, राम कृष्ण, क्षीर सागर, सिंदूरी हनुमान जैसी झांकियो का प्रदर्शन देख लोग भाव विभोर हो गए।

स्थानीय संगीतकार कल्पना गुप्ता ने राम तेरी गंगा मैली गीत गाकर नारी वेदनाओ को सांकेतिक शब्दो में रखा। कलाकार संजीव केशरी ने आया हू तेरे दर पे मां सवेरे सवेरे गीत गाकर माता विंध्यवासिनी पर बनी फिल्म और गाने की याद को ताजा कर दिया, जिसे लोगो ने खूब पसंद किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सपरिवार जागरण में उपस्थित रहे। उन्होने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के युग में रामायण भागवत जागरण जैसे धार्मिक आयोजनों से भटक गई है।

सभ्यता संस्कृति माता-पिता गुरु का सम्मान के प्रति अपने कर्तव्य को भूलकर सोशल मीडिया की मस्ती में है, जो हिंदू सनातन धर्म के लिए खतरा है। जागरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीनेत संचालन एवं महामंत्री संतोष उमर ने किया।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य अक्षयवर नाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, संरक्षक गौरव उमर, अजय पांडे, अनूप गुप्ता, बृजेश गुप्ता, जान्हवी कसेरा, विनय केसरवानी, विपिन कुमार पुजारी, सुमित जायसवाल, लवकुश ऊमर आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!