News

समाजवादी-अंबेडकरवादी एक साथ आएं तो पूरे देश में होगा उनका वर्चस्व: सत्यप्रकाश
फोटोसहित
मिर्जापुर। समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर ने कहाकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच है कि समाजवादी और आंबेडकरवादी अगर एक साथ आ जाएं, तो पूरे देश में उनका वर्चस्व होगा।
यह उदगार लोहिया ट्रस्ट में आयोजित समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी की बैठक में कही। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी का लक्ष्य संविधान की रक्षा है। संविधान की रक्षा करने में अगर वह विफल रहेंगे तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें माफ नहीं करेंगी। यह एक सामूहिक प्रयास है। वह विधानसभा 397, मझवां के चुनावों को लेकर रणनीति तय करने आए थे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहाकि संविधान खतरे में है। लोकतंत्र भी खतरे में है। देश में पिछड़े, दलित, शोषित के लिए आरक्षण लागू किया गया था, वो भी खतरे में है।
बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महासचिव राजेश भारती ने कहा कि इस पर पार्टी गंभीरता से चिंतन कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. बीआर आंबेडकर के नारे संगठित रहो, शिक्षित बनो और संघर्ष करो के नारे को अब संगठनात्मक स्तर पर अपनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए मंत्र दिए।
बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्दू कुमारी ने कहा कि अखिलेश यादव की सोच है कि समाजवादी और आंबेडकरवादी अगर एक साथ आ जाएं तो पूरे देश में उनका वर्चस्व होगा। उन्होने कहाकि पूरी पार्टी का लक्ष्य है कि संविधान की रक्षा है। उन्होंने कहाकि संविधान की रक्षा करने में अगर वह विफल रहेंगे तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें माफ नहीं करेंगी। यह एक सामूहिक प्रयास है। इस अवसर पर सियाराम जैसल, डाॅ0 देवेन्द्र प्रसाद, सुभाष पासी, प्रिन्स राव, राहुल राव, दिनेश कुमार, मनीष भारती, जितेन्द्र भारती, झल्लू यादव आदि मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!