News

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत

0 पुलिस व तहसील प्रशासन पहलें ही संज्ञान ली होती, तो ऐसी घटना नहीं घटती
फोटोसहित
चुनार, मिर्जापुर।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धौहा निवासी राम अचल उम्र 70 वर्ष पुत्र स्व0 विशेषर के साथ राजकुमार गुप्ता निवासी बहरामगंज थाना चुनार के साथ 32 वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। गुप्ता के पक्ष में स्टे भी न्यायालय द्वारा पारित था। इसके बावजूद बावजूद उपरोक्त ब्यक्ति एससी होने का धौस दिखाकर जबरन कब्जा कर रहा था। इस बात को लेकर राजकुमार गुप्ता लगभग 20 की संख्या मे राम अचल के घर पहुंचकर जबरन खेत जोतने के बारे में बात करना चाहा। तभी सब एक राय होकर हमला बोल दिए और दोनो पक्षो में विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान राम अचल को गंभीर चोटे आई, जिसे मिर्जापुर अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान राम अचल की मौत हो गई।
मृतक के पुत्र रविचंद्र पुत्र राम अचल थाने में तहरिर देकर आरोप लगाया कि राजकुमार गुप्ता व काजू गुप्ता पुत्र गण मिठाई लाल गुप्ता निवासी बहरामगंज थाना कोतवाली चुनार के साथ गोलू गुप्ता उजाला गुप्ता शुभम गुप्ता चंगुर्ग, पन्ना, पप्पू , बीडीसी पुत्र अज्ञात राजेश पुत्र रामनरेश निवासी धौवा थाना चुनार भोला पुत्र छांगुर निवासी धौवा थाना चुनार व अन्य 12 अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
एडिशनल एसपी ओ0पी 0 सिंह ने बताया कि राम अचल व राजकुमार गुप्ता के बीच करीब 32 साल से जमीन का विवाद चल रहा था जिसको कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुआ, जिसमें राम अचल उम्र 70 वर्ष पुत्र स्व0 विशेषर की उपचार के दौरान मौत हो गई एक महिला को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया और आठ गंभीर रूप से घायल हो जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। मृतक के पुत्र रवि चंद्र के तहरीर पर पुलिस ने ग्यारह नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दी गई है। आरोप है कि घटनास्थल पर गोली भी चलाई गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात बताई जा रही है। कोई गोली से घायल नहीं हुआ है। जांच के लिए चार टीम गठित की गई है। दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है।इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी मंजरी राव, कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य, अदलहाट थाना इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा, कजरहट चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज उदय नारायण मौर्य मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

 

जमीनी विवाद मामलें में धौहा गाँव निवासियों ने बताया कि मृतक रामअचल मनबढ़ ब्यक्ति था एससी होने का धौस दिखाकर दुसरो के जमीन को जबरन कब्जा करना आदत सी बन गई थी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!