मिर्जापुर

महाकुंभ-2025: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा- यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत एडीजी ने विन्ध्यधाम का भ्रमण कर किया निरीक्षण

0 सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मिर्जापुर।

प्रयागराज महाकुंभ-2025 के आगामी स्नान पर्व तथा मां विन्ध्यवासिनी देवी का मौनी अमवास्या पर दर्शन पूजन करने आने वाले भारी संख्या में श्रद्धालुजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया द्वारा पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल, परिक्षेत्र मीरजापुर आर0पी0सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण के साथ मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम व परिसर सहित गंगा घाटों पर निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसी क्रम में सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम व पब्लिक एड्रेस सिस्टम का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण की ड्यूटियां विन्ध्याचल धाम व गंगा घाटों सहित विभिन्न प्वाइंटों पर लगायी गयी है ताकि श्रद्धालुजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुगमता से मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर सकें। एडीजी ने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार को परेशानी नहीं होने पाएं। वीआईपी मार्ग से प्रोटोकाल होने पर ही उन्हें प्रवेश दिया जाएं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने एडीजी पीयूष मोर्डिया को विन्ध्याचल में श्रद्धालुओं के सुविधा के दृष्टिगत की गई तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गईं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज आसाराम वर्मा, सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!