घटना दुर्घटना

ननिहाल मे बीमार छात्रा इलाज के लिए जाते समय मृृत, कुुए मे गिरे दंपति गंभीर

 ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर। 

जिले के जिगना थाना क्षेत्र के चरेडू चौकठा निवासी पूर्व प्रधान रवि यादव की बेटी सिद्धि यादव अपने मामा के यहां मिर्जापुर शहर मे आयी हुई थी। बताया जाता है कि सोमवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। निहाल वाले इसकी सूचना घर वालों को दिये। घर वाले तत्काल मिर्जापुर पहुंचे वहां उसकी तबीयत और खराब होते देख घरवाले इलाहाबाद के लिए ले जा रहे थे। वे अभी करछना के करीब पहुंचे थे कि बेटी की मृत्यु हो गई।  यह सूचना घर वालों को जब हुई घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।  मृत बच्ची का नाम सिद्धि यादव था।  वह रॉयल पब्लिक स्कूल नरोइया मे कक्षा नौ की छात्रा थी। यह जानकारी ज्यूं ही रॉयल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर को हुआ।  पूरा स्कूल परिवार शोक की लहर में डूब गया।  डायरेक्टर ने बताया कि यह बच्ची पढ़ने में बहुत ही मेधावी थी ईश्वर ने जो भी किया यह अच्छा नहीं किया। मंगलवार को स्कूल में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देखकर स्कूल को बंद कर दिया गया। घर में माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

रहस्यमय परिस्थिति मे पति पत्नी कूप मे गिरकर गम्भीर
 ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर। 
जिले के हलिया थाना के ड्रमंडगंज चौकी क्षेत्र के महोगढी गांव निवासी विनोद व इनकी पत्नी सीता देवी मंगलवार को रहस्यमय परिस्थिति मे सुबह 11 बजे दिन में कूप पर पानी लेने के दौरान अचानक कूप में लगा लकड़ी का गडारी टूटने से नीचे गिर गए। जिससे दोनों पति-पत्नी 40 फिट गहरे कूप में गिर गये और गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनो के गिरने से पानी की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग हल्ला गुल्ला करने लगे। जिसे सुनकर मौके पर  पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को कूप से बाहर निकल कर ग्राम प्रधान पति पप्पू सिंह के सहयोग से निजी साधन से उपचार हेतु जिला अस्पताल ले आये।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!